सहारनपुर से ढूंढ निकाली पुलिस ने चमोली की नाबालिग, अभियुक्त गिरफ्तार–

by | Oct 24, 2021 | अपहरण, चमोली | 0 comments


चमोली। कोतवाली चमोली पुलिस ने अपहरण की गई नाबालिक को अभियोग पंजीकृत होने के एक दिन के भीतर ही सहारनपुर से सकुशल बरामद कर दिया। सहारनपुर के अभियुक्त को पुलिस ने पोक्सो एक्ट के साथ ही विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। 22 अक्तूबर को कोतवाली चमोली क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली पर आकर सूचना दी कि मेरी पुत्री रीना (काल्पनिक नाम) उम्र 17 वर्ष जो 21 अक्तूबर को समय करीब 12 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई है और अभी तक वापस नहीं आयी है। इस संबंध में कोतवाली चमोली पर अभियोग पंजीकृत कर, नाबालिक की तत्काल बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक चमोली यशवन्त सिंह चौहान के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी चमोली धन सिंह तोमर के पर्यवेक्षण में वरिष्ठ उपनिरीक्षक चमोली राजेश सिंह द्वारा उपनिरीक्षक ऋषिकान्त पटवाल के नेतृत्व में टीम गठित कर नाबालिक की सकुशल बरामदगी हेतु तलाश शुरू की गयी। टीम को हरिद्वार/कोटद्वार/सहारपुर रवाना किया गया। नाबालिक की बरामदगी हेतु गठित टीम व पुलिस सर्विलांस शाखा के अथक प्रयासों के फलस्वरूप नाबालिक को 23 अक्तूबर को अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र सूरजभान, निवासी-पांशु, थाना- रामपुर मनिहारान, जिला-सहारनपुर, उम्र 25 वर्ष के कब्जे से बरामद किया गया। मामले की विवेचना एसआई पूनम खत्री के सुपुर्द की गई है। 

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!