जय बदरीविशाल: बदरीनाथ नगर पंचायत को मिली अत्याधुनिक हाईटेक एंबुलेंस, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत–

by | May 25, 2026 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया एंबुलेंस का शुभारंंभ, डीप फ्रीजर मोर्चरी कंपार्टमेंट की भी सुविधा–

बदरीनाथ, 25 मई 2026: श्री संपूर्ण देव स्थल मंदिर, जयपुर ट्रस्ट की ओर से बदरीनाथ नगर पंचायत को अत्याधुनिक हाईटेक एंबुलेंस भेंट की गई है। इस एंबुलेंस से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। रविवार को जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से एंबुलेंस का शुभारंंभ किया।

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने कहा कि बदरीनाथ धाम में प्रतिदिन देश-विदेेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचते हैं। उच्च हिमालय क्षेत्र होने के कारण कई श्रद्धालुओं को ऑक्सीजन की कमी के चलते स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ हो जाती हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल तक पहुंचाने व मौके पर ही प्राथमिक उपचार देने के लिए यह एंबुलेंस मील का पत्थर साबित होगी।

ट्रस्टी अल्का पांडे के सहयोग से हाईटेक एंबुलेंस भेंट की गई है। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस आधुनिक जीवनरक्षक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें अलग से डीप फ्रीजर मोर्चरी कंपार्टमेंट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जो आपातकालीन परिस्थितियों में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। प्रारंभिक चरण में इस एंबुलेंस का उपयोग गंभीर मरीजों एवं जरूरतमंद श्रद्धालुओं को हायर सेंटर तक सुरक्षित पहुंचाने हेतु किया जाएगा।

नगर पंचायत द्वारा एंबुलेंस का संचालन इको पर्यटक शुल्क के माध्यम से किया जाएगा। उदघाटन के मौके पर पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, पंडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी, गौरव पंचभैया, ऋषि आनंंद, विनोदानंद स्वामी, नर्सिंग ऑफिसर डॉ. निखिल कुमार के साथ ही कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest News

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
error: Content is protected !!