हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार, कहा, 60 साल की सेवा के बाद भी पेंशन क्यों नहीं–

by | May 25, 2026 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों ​शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक–

कर्णप्रयाग: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों, कर्मचारियों ने हुंकार रैली निकाली और प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों, कर्मचारियों ने जल्द पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द पुरानी पेंशन लागू नहीं करती है। तो पैन डाउन सहित कार्यबहिष्कार किया जाएगा। साथ ही आगामी विधानसभा में ओपीएस को देखकर ही अपना वोट करेंगे। रविवार को पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (एनओपीआरयूएफ) की जनपद कार्यकारिणी की ओर से ढोल दमाऊं के साथ उमा महेश्वर आश्रम के पास से होते हुए पंचपुलिया से मुख्य बाजार तक हुंकार रैली निकाली।

रैली में पूरे प्रदेश से भारी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी पहुंचे रहे। मुख्य बाजार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा कि 1 अक्टूबर 2005 के बाद उत्तराखंड में जो सरकार ने एनपीएस लागू किया। और 1 अप्रैल 2025 से यूपीएस लागू करने जा रही थी। लेकिन पूरे देश में आंदोलन के चलते यूपीएस लागू नहीं हो पाया।

हमारी सिर्फ एक मांग है कि ओपीएस दे दी जाए। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पूरण फर्स्वाण ने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता पर टिकी है। सरकार के विधायक और सांसद पुरानी पेंशन का लाभ ले रहे हैं। लेकिन जो लोग कोरोना जैसी बीमारियों में भी घरों से निकलकर अपनी ड्यूटी दे रहे थे।

प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा कि सभी कर्मचारियों क़ो एक जुट होकर पेंशन बहाली की इस लड़ाई मे सहयोग करना चाहिए, उन्होंने आगे के कार्यक्रम के बारे मे भी जानकारी दी। कहा कि जनपदीय कार्यकारणी द्वारा ये दूसरी सबसे सफल बड़ी रैली कर्णप्रयाग में की गयी। प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन फरस्वाण ने कहा कि सभी एकजुट होकर आने वाले समय मे भी इस प्रकार पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कार्यक्रम होते रहेंगे।

जिलाध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा की आने वाले समय में हम सभी कर्मचारी शिक्षक कार्य बाहिष्कार कर आंदोलन करंगे तथा पुरानी पेशन के समर्थन मे 2027 मे पुरानी पेशन के नाम पर ही वोट करेंगे।

जिला महासचिव दिनेश नेगी ने कहा कि हम कर्मचारी शिक्षक आज सड़कों पर हैं, पर सरकार कोई सुध कर्मचारियों की नहीं ले रही है। सरकार लगातार कर्मचारियों-शिक्षकों का शोषण कर रही है। कर्मचारियों-शिक्षकों की एक ही मांग केवल पुरानी पेंशन है। जब विधायक, सांसद पेंशन ले सकते हैं तो हम कर्मचारी-शिक्षक 60 साल की सेवा करने के बाद भी पेशन क्यों नहीं।

रैली मैमण्डलीय अध्यक्ष शंकर भट्ट मण्डलीय महामंत्री राजीव उनियाल जिलाध्यक्ष देहरादून अवधेश सेमवाल जिला संयोजक संतन रावत संघटन मंत्री सुदर्शन बिष्ट जिला कोषाध्यक्ष जगत सिंह फरसवान भीमराज संजय रोशन गुसाई सीमा पुंडीर मंजू लक्ष्मी रेखा बिष्ट कुस्सुम बिस्ट सुमन तोपलमिनाक्षी योगेंद्र कुंवर हिमांशु नेगी ब्लॉक संयोजक /रैली संयोजक राजकुमार हर्षवर्धन गैरोला आदि उपस्थित रहे रैली का समर्तनयात्रीयो द्वारा भी वाहन रोककर किया गया राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रकाश चौहान द्वारा भी सभी कर्मचारियों शिक्षको क़ोसम्बोधित किया गया

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!