चमोली: ज्योतिर्मठ में भूधंंसाव के तीन साल बाद शुरू हुआ क्षतिग्रस्त भवनों का ध्वस्तीकरण–

by | May 29, 2026 | आपदा, चमोली | 0 comments

जनवरी 2023 में हुआ था भू-धंसाव, सैकड़ों भवन हो गए थे असुर​क्षित, एसडीएम के निर्देश पर ध्वस्तीकरण शुरू–

ज्योतिर्मठ, 29 मई 2026: ज्योतिर्मठ में भू-धंसाव की घटना के तीन साल बाद अब असुर​क्षित भवनों के ध्वस्तीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को उपजिला मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर व​शिष्ठ के निर्देश पर भवनों को ध्वस्त किया जा रहा है। भू-धंसाव की घटना के तीन वर्ष बाद प्रशासन द्वारा प्रभावित भवन स्वामियों को पहले ही मुआवजा दिया जा चुका है। अब बरसात से पहले संभावित खतरे को देखते हुए असुरक्षित भवनों को ध्वस्त किया जा रहा है।

ग्रामीण निर्माण विभाग की टीम और मजदूरों ने गांधी नगर वार्ड से असुरक्षित भवनों का ध्वस्तीकरण कार्य शुरू किया। पहले चरण में उन 55 भवनों को तोड़ा जा रहा है, जो आपदा के दौरान गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए थे और असुरक्षित घोषित किए गए थे।

प्रशासन का कहना है कि बारिश के मौसम में किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। ध्वस्त किए जा रहे भवनों के मलबे को भी नगर से दूर चिन्हित सुरक्षित डंपिंग जोन में डाला जाएगा, ताकि शहर में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उपजिला मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि नगर के विभिन्न वार्डों में चिन्हित 55 असुरक्षित भवनों को ध्वस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य जर्जर भवनों को भी चिन्हित कर आगे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!