चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

by | Jun 12, 2026 | चमोली, मौसम | 0 comments

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर– 

ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी और बदरीनाथ धाम में बारिश होने से क्षेत्र में ठंड काफी बढ़ गई है। जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला बना हुआ है। 

मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के बाद शुक्रवार को हेमकुंड साहिब में जमकर बर्फबारी हुई। यहां पहुंचे श्रद्धालुओं को जून माह में बर्फबारी देखने का अवसर मिला। अक्सर इस सीजन में यहां बारिश ही होती है, बर्फबारी जैसी स्थिति काफी कम बनती है।

मैदानी क्षेत्रों में जहां भीषण गर्मी पड़ रही है वहीं हेमकुंड साहिब में इस समय हो रही बर्फबारी ने श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर गुरुद्वारे में मत्था टेका। प्रकृति के इस खूबसूरत नजारे को देखकर श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आए। 

उधर बदरीनाथ में लगातार बारिश हो रही है, वहीं धाम की चोटियों में भी बर्फबारी होने से यहां भी ठंड काफी बढ़ गई है। बदरीनाथ पहुंच रहे श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!