बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

by | Jun 13, 2026 | राजनीति, रूद्रप्रयाग | 0 comments


पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश–

अगस्त्यमुनि, 13 जून 2026: कांग्रेस पार्टी द्वारा सिल्ला-बमणगांव में पठालीधार सेक्टर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती, बूथ कमेटियों के गठन तथा सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से पूर्व विधायक मनोज रावत की उपस्थिति केंद्र में रही।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह कण्डारी ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत संगठन खड़ा करना होगा। उन्होंने कहा कि आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना मजबूत बूथ संरचना और सक्रिय कार्यकर्ताओं के बल पर ही किया जा सकता है।

मनोज रावत ने कार्यकर्ताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर सतर्क निगरानी रखने तथा मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनसरोकारों के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी और जनता के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

बैठक में डडोली, पठालीधार, सिल्ला, सिनघाटा, डांगी, कोटी और फलई क्षेत्र के बीएलए, बूथ अध्यक्षों एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों पर अपने सुझाव भी रखे।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं, सेक्टर प्रभारी विजयपाल राणा, सह प्रभारी अंकुर रौथाण, जिला पंचायत सदस्य विमला देवी, श्रीधर प्रसाद भट्ट, राजेंद्र प्रसाद पुरोहित, एडवोकेट सुशील भट्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह बुडेरा एवं दीपा देवी सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में कांग्रेस नेताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का संकल्प लिया। पूर्व विधायक मनोज रावत ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा और जनसंघर्षों को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!