तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

by | Jun 21, 2026 | चमोली, राजनीति | 0 comments

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को भेजने का निर्णय–

गोपेश्वर, 21 जून 2026: उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की जिला इकाई चमोली की बैठक रविवार को दशोली विकासखंड सभागार में आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति, संगठन विस्तार और जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उक्रांद चमोली जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरी मजबूती और दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा।

बैठक को संबोधित करते हुए श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. यूएस रावत ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मूल मुद्दों, क्षेत्रीय अस्मिता, रोजगार और पलायन जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी। साथ ही जनपद की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष किया जाएगा।

बैठक में प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि चमोली जिले की तीनों विधानसभा सीटों के लिए संभावित प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय कार्यकारिणी को भेजा जाएगा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य गठन के मूल उद्देश्यों और जनभावनाओं की कांग्रेस तथा भाजपा ने लगातार उपेक्षा की है। उन्होंने क्षेत्रीय दलों को मजबूत बनाने और उत्तराखंड के हितों की रक्षा के लिए जनता से उक्रांद का समर्थन करने की अपील की।

बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष अरुण शाह, केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती, केंद्रीय महामंत्री चंद्रमोहन गड़िया, आशीष नेगी, जिला महामंत्री विक्रम सिंह रावत सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन विस्तार और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!