बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी होने के बाद से ठंड से कंपकंपी होने लगी है। धाम में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बुधवार को बदरीनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। कई तीर्थयात्रियों ने अपनी नजरों के सामने बर्फ पड़ती देखी तो वे ठंड की परवाह किए बिना झूम उठे। धाम में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। बदरीनाथ धाम में सुबह से मौसम साफ था, लेकिन दोपहर बाद अचानक धाम में बर्फबारी हुई, जिससे निचले क्षेत्रों में बर्फीली हवाएं चलने लगी। मौसम अचानक ठंडा हो गया है। बदरीनाथ धाम में नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से अलाव की व्यवस्था कर दी गई है। बर्फबारी से धाम की चोटियां बर्फ से आच्छादित हो गई हैं।
बदरीनाथ धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, ठंड से कांपने लगे यात्री–
by laxmi Purohit | Oct 27, 2021 | चमोली, मौसम | 0 comments

Latest News
सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...
एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...
56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...
बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...
भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...
होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
