चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

by | Jul 2, 2026 | चमोली, सड़क | 0 comments

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत–

नंदानगर, 02 जुलाई 2026: पिछले लंबे समय से बदहाल पड़े नगर क्षेत्र की सड़कों का सुधारीकरण कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। करीब 94.78 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, जिससे वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और स्कूली छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण स्थिति और अधिक खराब हो जाती थी। इंटरलॉकिंग टाइल बिछने के बाद सड़क अधिक मजबूत, टिकाऊ और सुगम बनेगी।

लोक निर्माण विभाग कर्णप्रयाग के अधिशासी अभियंता अनूप सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है। कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि क्षेत्र की जनता को जल्द नई सड़क सुविधा का लाभ मिल सके। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विभाग की ओर से विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!