चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

by | Jul 8, 2026 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न–

गोपेश्वर, 08 जुलाई 2026: चमोली जिले में उप प्रधान के पदों पर 15 जुलाई को मतदान किया जाएगा। जिले में कुल 608 उप प्रधान के पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली (पंचायत) गौरव कुमार ने बताया राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के क्रम में उप प्रधानों के सामान्य निर्वाचन की समय सारणी जारी कर दी है। इसके तहत आठ जुलाई से 14 जुलाई शाम पांच बजे तक संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालयों से नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। 15 जुलाई सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और साढ़े 12 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। एक बजे तक चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक मतदान किया जाएगा। अपराह्न चार बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।

जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी सूची के तहत ज्योतिर्मठ विकासखंड में 58, दशोली में 67, नंदानगर घाट में 54, कर्णप्रयाग में 94, पोखरी में 73, गैरसैंण में 95, नारायणबगड़ में 75, थराली और देवाल में 46-46 उप प्रधान पदों पर निर्वाचन कराया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी आवश्यकताएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Latest News

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
error: Content is protected !!