श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

by | Jul 14, 2026 | आस्था, हरिद्वार | 0 comments

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना–

हरिद्वार, 13 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर देहरादून से गुजरात के सोमनाथ धाम के लिए विशेष रेल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में लगभग 700 श्रद्धालु शामिल हुए, जो छह दिवसीय धार्मिक यात्रा पर निकले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, सनातन परंपराओं और राष्ट्रीय स्वाभिमान से जुड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक विकास के साथ-साथ उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को भी समान महत्व दे रही है।

धामी ने कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख सोमनाथ मंदिर भारत की अटूट आस्था, अदम्य विश्वास और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। अनेक विदेशी आक्रमणों और चुनौतियों के बावजूद सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना के स्थान नहीं हैं, बल्कि भारतीय सभ्यता, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं के जीवंत केंद्र हैं। लंबे समय तक जिन धार्मिक स्थलों की उपेक्षा हुई, आज उन्हें पुनः सम्मान और संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेकर उत्तराखंड सरकार देवभूमि को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सोमनाथ, केदारनाथ, काशी विश्वनाथ, महाकाल और बदरीनाथ जैसे तीर्थस्थलों का विकास भारत की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। यह विशेष रेल यात्रा श्रद्धालुओं को देश की समृद्ध धार्मिक विरासत से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!