चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

by | Jul 16, 2026 | चमोली, राजनीति | 0 comments

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को चुनाव में देगी जवाब–

गोपेश्वर, 16 जुलाई 2026: उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला के मुख्यमंत्री की जनसभा में शामिल होकर मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार की सराहना करने पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। यूकेडी ने इसे कांग्रेस का भाजपा के सामने “आत्मसमर्पण” करार दिया है।

यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस धीरे-धीरे भाजपा की गोद में बैठकर जनहित के मुद्दों से दूर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस को जनता ने मुख्य विपक्ष की भूमिका निभाने का दायित्व दिया, वही अब भाजपा सरकार के कार्यों का गुणगान करने में लगी है। सती का आरोप है कि भाजपा सरकार की नीतियों और विफलताओं के कारण प्रदेश विकास की बजाय गर्त की ओर बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाने में असफल रही है।

सत्य प्रकाश सती ने भाजपा और कांग्रेस को “एक ही सिक्के के दो पहलू” बताते हुए आरोप लगाया कि दोनों दल झूठ, धनबल और बाहुबल के सहारे बारी-बारी से सत्ता पर काबिज होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब दोनों दलों की कार्यशैली को समझ चुकी है और आगामी चुनाव में उन्हें करारा जवाब देने के लिए तैयार है।

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!