चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

by | Jul 21, 2026 | आपदा, चमोली, सड़क | 0 comments

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक–

गोपेश्वर, 21 जुलाई 2026: भारी बारिश के कारण चमोली जिले में भूस्खलन और भूधंसाव से 37 ग्रामीण सड़कें अब भी बंद हैं। बदरीनाथ हाईवे भी कई जगहों पर बदहाल ​स्थिति में पहुंच गया है। बिरही-निजमुला सड़क काली चट्टान के समीप भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से अवरुद्ध हो गया है। सड़क के बंद होने से निजमुला घाटी के लगभग 15 गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। कई ​शिक्षक-​शि​क्षिकाओं को विद्यालय तक पहुंचने में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।

इधर, जिले में बारिश के चलते कुल 37 सड़कें प्रभावित हुई थीं। नंदप्रयाग-नंदानगर सड़क पर नंदप्रयाग से करीब 500 मीटर आगे सुबह मलबा आने से यातायात बाधित हो गया था। लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाकर मार्ग को बहाल किया।

वहीं, रविवार और सोमवार रात की बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे पर भनेरपाणी और पागल नाला में मलबा आने से बदहाल ​स्थिति में पहुंच गया है।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!