भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

by | Jul 22, 2026 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क

गोपेश्वर, 21 जुलाई 2026: उर्गम घाटी के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्माणाधीन 17 किलोमीटर लंबे भेंटा-भर्की मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि सड़क पर अधूरे निर्माण कार्य जल्द पूरे नहीं किए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

जनदेश स्वयं सेवी संस्था के सचिव व पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी

ने बताया कि वर्ष 2019 में शुरू हुए इस सड़क निर्माण कार्य में हिल कटिंग का काम काफी पहले पूरा हो चुका है, लेकिन सड़क पर बनने वाले कॉजवे, स्कबर और दो पुलों का निर्माण आज तक अधूरा है। कई स्थानों पर बनाए गए स्कबरों पर अभी तक लिंटर भी नहीं डाला गया है। ऐसे में सड़क तैयार होने के बावजूद वाहन संचालन शुरू नहीं हो सका है, जिससे क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी से स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही किसानों, विद्यार्थियों और अन्य लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों से कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की गई, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

ग्रामीणों ने कहा कि इस मोटर मार्ग का निर्माण उर्गम घाटी के प्रसिद्ध कल्पेश्वर महादेव मंदिर को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने और क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यदि सड़क समय पर पूरी हो जाती है तो स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण कार्य की नियमित निगरानी कर जल्द से जल्द सभी अधूरे कार्य पूरे कराने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उर्गम घाटी के ग्रामीण व्यापक जन आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे। धरना-प्रदर्शन में पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी, मंजू देवी, दीपा चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!