चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

by | Aug 1, 2026 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

‘अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण’ थीम पर बीएड विभाग का आयोजन–

गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में शनिवार को पहाड़ी फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार के पहाड़ी भोजन तैयार किए गए। स्ववित्त पोषित बीएड विभाग की ओर से आयोजित इस फूड फेस्टिवल में तैयार भोजन ने सभी को आनंदित कर दिया।

पीजी कॉलेज में आयोजित पहाड़ी फूड फेस्टिवल की थीम ”अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणीपच्छयाण” रखी गई थी। बीएड प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षणार्थियों ने व्यवसायिक संवर्द्धन पाठ्यक्रम (ईपीसी) के तहत पहाड़ी व्यंजनों को तैयार कर परोसा। इसमें चौसा, लाल चावल का भात, झंगोरे की खीर, चौलाई की रोटी, दाल के पकोड़े, भांग की चटनी, गुल गुले आदि तैयार किए गए थे।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने फूड स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी भोजन को संरक्षित करने के साथ ही इसके प्रचार-प्रसार की भी जरूरत है। ऐसे आयोजनों से पहाड़ी भोजन के प्रति रुचि बढ़ती है।

इस अवसर पर स्ववित्त पोषित बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रमाकांत, डॉ. नाभेंद्र, डॉ. बबीता, डॉ. रूपिन सहित अन्य प्राध्यापक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!