विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा- जब तक जांच हो, तब तक चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष के अधिकार हों सीज–

by | Oct 30, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

गोपेश्वर। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि जब तक चमोली जिला पंचायत में जांच चल रही है, तब तक जिला पंचायत अध्यक्ष के अधिकार सीज होने चाहिए। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री और पंचायती राजमंत्री से बात की है। विधायक ने कहा कि यदि आरोप गलत हैं तो अध्यक्ष या कोई भी कांग्रेसी सदस्य अभी तक उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव क्यों नहीं लाए।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत और भाजपा ‌समर्थित जिला पंचायत सदस्यों के बाद अब बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने आरोपों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि यह सब कांग्रेस की मिली भगत है। सब भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं।

उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि नंदादेवी राजजात कार्यों को लेकर कांग्रेस गलत बयान दे रही है। कोर्ट से अभी उनको क्लीन चिट नहीं मिली है बल्कि कोर्ट ने इस संबंध में सरकार से आख्या मांगी थी, जिसे जल्द भेज जाएगा। कहा कि इस मामले में टेंडर प्रक्रिया का उल्लंघन हुआ है। आचार संहिता लगने पर प्रशासन ने वित्तीय अनियमितता होने से रोक दिया था। कहा कि पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी के कार्यकाल के दौरान विधायक निधि से हुए कई कामों में ७५ प्रतिशत भुगतान हुआ, यह काम अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। कई काम जमीन पर हुए ही नहीं। इन कामों के साथ ही पोखरी मिनी स्टेडियम, पोखरी पॉलीटेक्निक सहित कई काम हैं जिनकी जांच कराई जाएगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट भी उपस्थित रहे।

दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के उस बयान पर भी विधायक महेंद्र भट्ट ने टिप्पणी की जिसमें हरक सिंह रावत ने कहा था कि यह कार्यकाल निराशजनक रहा। विधायक ने कहा कि मंत्री जी व्यक्तिगत विकास नहीं होने पर निराश हैं। भाजपा सरकार में मंत्रियों का व्यक्तिगत विकास नहीं होता बल्कि सार्वजनिक विकास होता है। इसलिए इसे विकास से नहीं जोड़ना चाहिए। बदरीनाथ विधायक ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों से बौखला गई है। 

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!