चार सालों में पांचवीं बार केदारनाथ पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इस बार यह रहेगा खास–

by | Oct 30, 2021 | आस्था, देहरादून | 0 comments

— मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में चार बार लिया केदार बाबा का आशीर्वाद– 

देहरादून। केदारनाथ में अगाध श्रद्घा रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली पर ‌केदारनाथ पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर रूद्रप्रयाग से लेकर देहरादून में शासन-प्रशासन की मैराथन बैठकें और तैयारियां चल रही हैं। प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यकाल में चार बार केदार बाबा के दर्शन कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्सी के दशक में केदारनाथ से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले पैदल मार्ग पर स्थित गरूढ़चट्टी  में साधना की थी। उस वक्त नरेंद्र मोदी हर रोज केदारनाथ के दर्शनों को पहुंचते थे। प्रधानमंत्री की ताजपोशी होने के बाद पहली बार 3 मई 2017 को वे केदारनाथ के दर्शनों को थे। इसके बाद 2017 में ही मोदी 20 अक्टूबर को दोबारा केदारनाथ पहुंचे। तब, प्रधानमंत्री ने केदारनाथ पुनर्निर्माण के लिए 700 करोड़ रुपये की पांच बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। वर्ष 2018 के 7 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार केदार बाबा के दर पर पहुंचे थे और 18 मई 2019 को चौथी बार वे केदारनाथ पहुंचकर यहां दूध गंगा के समीप निर्मित ध्यान गुफा में लगभग 17 घंटे तक साधना में रहे। तब देश-विदेश में प्रधानमंत्री मोदी की गुफा में रात बिताने की चर्चाएं रही। प्रधानमंत्री मोदी के आध्यात्म की चर्चाएं भी चारों ओर रही। अब पांचवीं बार प्रधानमंत्री मोदी पांचवीं बार केदारनाथ पहुंच रहे हैं। उनका केदारनाथ में करीब दो घंटे तक रूकने का कार्यक्रम है। वे यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

Latest News

उत्तराखंड: यहां पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई मैपिंग–

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट–

कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
error: Content is protected !!