चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

by | Aug 19, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें–

गोपेश्वर, 19 अगस्त 2026: मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में बुधवार को जिला सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्षिक ऋण-जमा उपलब्धि, ऋण-जमा अनुपात (सीडी रेशियो), बैंकिंग नेटवर्क तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार एवं ऋण योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के वाहन एवं गैर-वाहन मद, होम स्टे तथा स्पेशल कंपोनेंट प्लान सहित विभिन्न योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत ऋण एवं वितरित ऋण की स्थिति की समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने बैंकों को निर्देश दिए कि सरकार की महत्वपूर्ण ऋण एवं स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों को अस्वीकृत करने की स्थिति में अस्वीकृति का स्पष्ट कारण दर्ज किया जाए, ताकि संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने 40 प्रतिशत से कम ऋण-जमा अनुपात वाले बैंकों को सीडी रेशियो में सुधार लाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों से आने वाले आवेदकों को बैंकिंग प्रक्रिया के लिए अनावश्यक रूप से बार-बार बैंक के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके लिए संबंधित विभागों एवं बैंकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए ऋण आवेदनों के निस्तारण की समय-सीमा निर्धारित की जाए। साथ ही, बैंकों द्वारा अस्वीकृत किए गए ऋण आवेदनों की विभागीय स्तर पर भी समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि आगामी तिमाही बैठक में शाखावार निर्धारित लक्ष्य एवं उसके सापेक्ष प्राप्त उपलब्धि की विस्तृत रिपोर्ट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं, ताकि योजनाओं की प्रगति का प्रभावी मूल्यांकन किया जा सके।

बैठक में लीड बैंक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत निर्धारित 650 के लक्ष्य के सापेक्ष 629 आवेदन बैंकों को भेजे गए, जिनमें से 254 आवेदनों पर ऋण वितरित किया जा चुका है, शेष की कार्यवाही गतिमान है।

इसी प्रकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 1,509 आवेदनों के सापेक्ष 1,103 आवेदनों पर ऋण वितरण किया गया है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के वाहन मद में 6 के सापेक्ष 3 तथा गैर-वाहन मद में 19 के सापेक्ष 5 आवेदनों पर ऋण वितरित किया गया। वहीं होम स्टे योजना के तहत 42 आवेदनों के सापेक्ष 9 आवेदनों पर ऋण वितरण की जानकारी दी गई।

बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में जनपद का ऋण-जमा अनुपात 26.76 प्रतिशत रहा।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सरकार की स्वरोजगार एवं आजीविका से जुड़ी योजनाओं का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसलिए बैंक एवं विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से ऋण सुविधा उपलब्ध कराएं, ताकि योजनाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच सके।

बैठक में परियोजना निदेशक आनंद सिंह, आरबीआई देहरादून से रजनीश सैनी, नाबार्ड से श्रेयांश जोशी सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!