डेढ महीने से बराली तोक में विद्युत आपूर्ति ठप, ग्रामीण हो रहे परेशान–

by | Nov 1, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments

गोपेश्वर। घाट विकासखंड के बराली तोक में डेढ महीने से अधिक समय से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। वह कई बार विभाग को इस बारे में अवगत करा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई है।बीते १२ सितंबर को भतंग्याल ग्राम सभा के बराली तोक में बिजली गुल्ल हो गई थी। तब से यहां के ३० परिवार अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास जंगली इलाका होने के चलते रात में वन्य जीवों का खतरा बना रहता है। सांसद प्रतिनिधि/ पूर्व प्रधान धारकोट/शक्तिकेंद्र संयोजक/ व्यापार संघ अध्यक्ष नदप्रयाग व क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र तोपाल, कमल सिंह, गुडडू सिंह, महेंद्र, बीरेंद्र, जगदीश, दीवान सिंह, राकेश, अनुज आदि का कहना है कि इस संबंध में वे कई बार विभाग को अवगत करा चुके हैं। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द गांव में ट्रांसफार्मर पहुंचाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। 

Latest News

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
error: Content is protected !!