चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

by | Aug 29, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी–

गोपेश्वर। चमोली के ग्राम प्रधान संगठन ने वीबी जी रामजी (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) में श्रमिकों की उपस्थिति ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन दर्ज कराने की मांग उठाई है। समिति ने अपनी मांगों से मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया है। उन्होंने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। प्रधानों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या बनी रहती है, जिससे श्रमिकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में परेशानी होती है।

जिला प्रधान संगठन की ओर से भेजे ज्ञापन में अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 600 और कुशल श्रमिकों की 800 रुपये करने की मांग की गई है। साथ ही ग्राम प्रधानों का मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने, जनसंख्या व भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर राज्य व केंद्रीय वित्त की धनराशि बढ़ाने की मांग की गई।

प्रधानों ने जिला योजना में स्वीकृत कार्यों के प्रस्ताव ग्राम पंचायत की खुली बैठक में अनिवार्य रूप से पारित कराने, ग्राम प्रधान निधि के लिए बजट में प्रावधान करने, 10 लाख रुपये तक के कार्यों की कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत को बनाने और मनरेगा के पूर्व कार्यों के लंबित सामग्री भुगतान की मांग भी उठाई। प्रधानों का विभागीय बीमा कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है।

जिलाध्यक्ष महावीर सिंह रावत ने कहा कि संगठन पिछले तीन माह से लगातार इन मांगों को उठा रहा है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। इससे प्रधानों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। ज्ञापन भेजने वालों में महेंद्र सिंह बिष्ट, उमेश खंडूड़ी, युद्धवीर सिंह फरस्वाण, भगत सिंह, आशीष थपलियाल, सुशील, मंदोदरी गड़िया, अवतार बिष्ट के साथ ही कई ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान शामिल रहे।

Latest News

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...
error: Content is protected !!