चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

by | Sep 2, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी–

गोपेश्वर, 02 अगस्त 2026: क्षेत्र पंचायत दशोली की बैठक में अधिकारियों की गैरमौजूदगी और पूर्व में उठाई गई समस्याओं पर कार्रवाई नहीं होने से पंचायत प्रतिनिधियों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को बैठक शुरू होने के करीब एक घंटे बाद ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य सदन से बाहर निकल आए और बैठक का बहिष्कार करते हुए नारेबाजी की। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने पंचायत प्रतिनिधियों को समझाकर बैठक में शामिल होने का आग्रह किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके चलते बैठक स्थगित करनी पड़ी।

ब्लॉक सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। बेमरु के प्रधान रविंद्र नेगी, सरतोली के प्रधान महेंद्र बिष्ट, पाणा के प्रधान राजीव पनियाल, ईराणी की प्रधान दीपा देवी और गाड़ी की प्रधान मंदोदरी देवी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और पर्यटन अधिकारी के बैठक में उपस्थित नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा के लिए संबंधित अधिकारी बैठकों में नहीं पहुंचते हैं। पूर्व में सदन में उठाई गई समस्याओं का भी समाधान नहीं किया जा रहा है।

इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने बैठक के बहिष्कार की घोषणा कर दी। एक-एक कर ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य सदन से बाहर निकल आए और नारेबाजी शुरू कर दी। करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने प्रतिनिधियों से वार्ता कर उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए मनाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने दोबारा सदन में जाने से इनकार कर दिया।

ग्राम प्रधान रविंद्र नेगी ने कहा कि करीब एक वर्ष पहले सदन में उठाई गई समस्याओं पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। मनरेगा के कार्यों का भुगतान भी लंबित है। उन्होंने कहा कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही बैठक में मौजूद नहीं रहते और समस्याओं का समाधान नहीं होता तो क्षेत्र पंचायत की बैठकों का क्या औचित्य रह जाता है। कुछ देर ब्लॉक परिसर में रहने के बाद पंचायत प्रतिनिधि वहां से चले गए, जिसके बाद बैठक स्थगित करनी पड़ी।

इस दौरान एसडीएम आरके पांडेय, तहसीलदार दीप्तिशिखा, जिला पंचायत सदस्य संतोषी, खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!