रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच नवंबर को केदारनाथ दौरे को देखते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का छण है, जब प्रधानमंत्री केदारनाथ पहुंचेंगे। निश्चित रुप से प्रधानमंत्री के दौरे के बाद यहां तीर्थाटन, पर्यटन बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की बाबा केदार के प्रति विशेष आस्था और श्रद्धा है। उनका उत्तराखण्ड को दुनिया की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर विकसित करने का विजन है। पूरी दुनिया के लोग यहां आध्यात्मिक शांति के लिए आएंगे। आधुनिक इतिहास में पहली बार इतने बङे पैमाने पर केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। पहले चरण के काम हो चुके हैं। दूसरे चरण के काम शुरू हो रहे हैं। आदि गुरू शंकराचार्य जी की समाधि का लोकार्पण करने के साथ ही उनकी प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत और सुबोध उनियाल भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने आदि गुरु शंकराचार्य की उस प्रतिमा स्थल का जायजा भी लिया, जिसका प्रधानमंत्री मोदी पांच को लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री केदारनाथ में जनसभा को भी संबोधित करेंगे, इसको देखते हुए भाजपा संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम श्रद्घालु केदारनाथ जाने की तैयारी कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में व्यवस्थाओं का लिया जाएजा, देखें फोटो, आदि गुरु शंकराचार्य की इसी प्रतिमा का अनावरण करेंगे प्रधानमंत्री मोदी —
by laxmi Purohit | Nov 3, 2021 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

Latest News
आज धरना स्थल पर पहुंचेंगे अधिकारी, मांगों पर सहमति पर चर्चा के बाद स्थगित हो सकता है आंदोलन...
युवा कांग्रेस के सदस्यों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, युवाओं के मुद्दों पर संघर्ष का एलान...
कक्षा छह से 12वीं तक की कक्षाओं में हुए दाखिले, विद्यालयों में बढ़ी छात्र संख्या-- चमोली, 07 अप्रैल...
राज्य के ग्राम प्रधान संगठन के चुनाव में योगिता रावत को मिली जीत, पहली बार किसी महिला पंचायत...
घास काटने गई लुंतरा गांव की सपना की मौत के बाद रुद्रांस के सिर पर अब न पिता का सहारा, न मां की...
कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें दिए...
23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...
पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...
पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

