चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

by | Sep 29, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश-

गोपेश्वर, 29 सितंबर 2026: मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार गोपेश्वर में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों द्वारा 30 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज कराई गईं। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता मिलन में प्रताप सिंह निवासी रौलीग्वाड़ द्वारा मुआवजा भुगतान से संबंधित शिकायत रखी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित भूमि अध्याप्ति अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए भुगतान की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मनमोहन सिंह निवासी देवर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल कनेक्शन से संबंधित समस्या रखी। इस पर उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी एवं जल निगम के अधिकारियों को ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित कर आपसी सहमति से प्रकरण का समाधान करने के निर्देश दिए गए।

दिगपाल सिंह निवासी सुनाली द्वारा प्राथमिक विद्यालय की मरम्मत से संबंधित शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को ग्राम पंचायत स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए।

कुलदीप नेगी द्वारा नाम परिवर्तन से संबंधित शिकायत दर्ज कराई गई। प्रकरण में उपजिलाधिकारी चमोली एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

राकेश रावत द्वारा भूमि पर कब्जे से संबंधित शिकायत पर उपजिलाधिकारी को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वहीं अभिषेक रावत निवासी बमियाला की नेटवर्क कनेक्टिविटी से संबंधित शिकायत पर ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बलवीर सिंह निवासी वार्ड नंबर 9 द्वारा सेप्टिक टैंक से रिसाव की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गोपेश्वर को संबंधित पक्ष को तीन दिन के भीतर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा राकेश लाल, ललिता तिवाड़ी, आत्माराम, गजेन्द्र सिंह सहित अन्य फरियादियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता मिलन में प्राप्त शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से भी अवगत कराया जाए।

जनता मिलन कार्यक्रम के बाद मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा बैठक भी ली। उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान जिला पूर्ति विभाग के 3, वन विभाग के 6, लोक निर्माण विभाग के 21, श्रम विभाग के 6, पंचायतीराज विभाग के 5 तथा नगर पालिका के 9 प्रकरणों की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करते हुए पोर्टल पर की गई कार्रवाई की अद्यतन स्थिति भी निर्धारित समय पर दर्ज की जाए।

उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता जनसमस्याओं का त्वरित समाधान है। इसलिए अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्य करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं फरियादी उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!