चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

by | Oct 10, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे–

गोपेश्वर, 10 अक्टूबर 2026: शारदीय नवरात्र का शुभारंभ रविवार से हो जाएगा। नवरात्र को लेकर चमोली जनपद के देवी मंदिर सजने लगे हैं। मंदिरों में नवरात्र पाठ और विशेष पूजा-अर्चना की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। नवरात्र को लेकर देवी भक्तों में उत्साह का माहौल है। सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालु मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचेंगे।

नंदानगर के सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर में शारदीय नवरात्र पर विशेष पूजन और नवरात्र पाठ आयोजित किए जाएंगे। देवी भक्त रेखा गौड़, मयंक गौड़, बिंदु नेगी, हरीश चंद्र और हिम्मत सिंह आदि ने मां नंदा के नवरात्र को लेकर उत्साह जताया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह रौतेला ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे सिद्धपीठ मंदिर में धार्मिक आयोजन होंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से मंदिर पहुंचकर पुण्य कार्य में सहयोग करने की अपील की। साथ ही मां नंदा की बड़ी जात के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

उधर, बदरीनाथ धाम में भी रविवार को मंदिर परिसर में घटस्थापना की जाएगी। बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि शारदीय नवरात्र पर बदरीनाथ धाम में विशेष अनुष्ठान आयोजित होंगे। इसके अलावा संतानदायिनी माता अनसूया मंदिर और घुड़साल स्थित इंद्रामति मंदिर में भी नवरात्र पाठ किए जाएंगे। नवरात्र के दौरान मंदिरों में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

Latest News

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...
error: Content is protected !!