नीती-माणा घाटी के ग्रामीणों ने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात, शीतकालीन प्रवास स्थलों को ग्रामीणों के नाम दर्ज करने की उठाई मांग–

by | Nov 7, 2021 | चमोली, राजकाज | 0 comments

 देहरादून। तिब्बत सीमा क्षेत्र में स्थित द्वितीय रक्षा पंक्ति के गांवों के भोटिया जनजाति के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी से भेंट की। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से शीत कालीन प्रवास (भोटिया पड़ाव) को ग्रामीणों के नाम दर्ज करने की मांग की है। ग्राम प्रधान संघ के जिला महामंत्री व कागा गरपक गांव के ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह राणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से भेंट की। ग्रामीणों ने कहा कि सन 1962 से पूर्व हमारे समाज की आजीविका का मुख्य आधार तिब्बत व्यापार हुआ करता था इस व्यापार के माध्यम से सम्पूर्ण समाज के साथ ही साथ गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों मे समुदाय के व्यापारिक केंद्र (भोटिया पड़ाव) के माध्यम से व्यापार किया करते थे।परंतु 1962 के पश्चात तिब्बत पर चीनी आधिपत्य के कारण  हमारे समाज का व्यापार पूर्णरूप से बंद हो जाने के कारण धीरे धीरे हमारे समाज के लोग भोटिया पड़ावों पर ही पूर्णरूप से निवासरत करने लगे और ऊनी कुटीर उद्योग व पशुपालन के माध्यम से अपना जीवन यापन करने लगे।लेकिन आज तक शीतकालीन प्रवास भूमि हमारे समुदाय के लोगो के नामदर्ज नही हो पाया,जो कि बहुत ही दुर्भाग्य की बात है।  इस विषय पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए तुरंत सचिव राजस्व को निर्देशित किया कि तत्काल प्रभाव से इस समस्या का निराकरण किया जाय। शिष्टमंडल मे बैशाख सिंह रावत, पुष्कर सिंह राणा प्रधान कागा गरपक व नन्दन सिंह रावत द्रोणागिरी शामिल थे। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से नीती और माणा घाटी में बिजली, पानी, संचार, सड़क, स्वास्थ्य सुविधाएं जुटाने की मांग भी उठाई। 

Latest News

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...
error: Content is protected !!