चमोली: 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला–

by | Nov 3, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गौचर मेले की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश–

गोपेश्वर। जनपद चमोली का ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला इस वर्ष 14 से 20 नवंबर 2026 तक गौचर मेला मैदान में आयोजित किया जाएगा। मेले को भव्य, आकर्षक एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस वर्ष मेले को स्थानीय उद्यमिता, हस्तशिल्प, लोकसंस्कृति एवं औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के साथ ही सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और समावेशी विकास के सशक्त मंच के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार गोपेश्वर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं समितियों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपजिलाधिकारी कर्णप्रयागअलकेशनौडियाल ने मेले की तैयारियों एवं इस वर्ष किए जा रहे नवाचारों की जानकारी देते हुए बताया कि मेले का नया लोगो एवं शुभंकर तैयार किया गया है। इसके साथ ही मेला मैदान का नया लेआउट, आकर्षक मेला मंच, बेहतर लाइट एवं साउंड व्यवस्था, मिनी मेला मार्केट, सेल्फी प्वाइंट तथा स्मृति चिह्नों की व्यवस्था की जा रही है। मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए नई वेबसाइट तैयार की गई है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से मेले के कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मेले में आने वाले आगंतुकों की सुविधा एवं सहूलियत को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले प्रत्येक आगंतुक को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सुखद अनुभव मिले। उन्होनें बच्चों के लिए सुरक्षित एवं आकर्षक गतिविधियां विकसित करने, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने, वाटर एटीएम स्थापित करने तथा खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मेले के दौरान आयोजित होने वाली गोष्ठियों को स्थानीय विकास, उद्यमिता एवं जनजागरूकता से जुड़े विषयों पर प्रभावी संवाद का माध्यम बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में विभिन्न हितधारकों द्वारा दिए गए सुझावों को भी मेले की कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

इस वर्ष मेले में यातायात, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। मुख्य बाजार एवं पार्किंग स्थलों पर यातायात नियंत्रण, अस्थायी मेला पुलिस चौकी की स्थापना तथा पर्याप्त पुलिस एवं अग्निशमन कर्मियों की तैनाती की जाएगी। मेले को नशामुक्त बनाए रखने के लिए भी प्रभावी निगरानी की जाएगी।

इसके अतिरिक्त निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, अतिरिक्त वाटर टैंकर, अग्निशमन वाहन, सफाई कर्मियों, कूड़ा वाहनों तथा मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मेले के सफल आयोजन के लिए स्वागत, शांति व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार, उद्योग एवं विकास प्रदर्शनी, खेलकूद, यातायात, पेयजल, विद्युत एवं महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि मेले से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.gaucharmela.in तथा गौचर मेले के आधिकारिक फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं यूट्यूब पेज पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार सहित अन्य अतिथियों द्वारा 74वेंगौचर मेले के नए लोगो का अनावरण किया गया।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष गौचर श्री संदीप नेगी, पुलिस अधीक्षक श्री सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक श्री आनंद सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं मेले से जुड़ेहितधारक उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गौचर मेले की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश-- गोपेश्वर। जनपद चमोली का...

जोशीमठ में सुधरेगी सीवरेज और पेयजल की व्यवस्था, डीएम ने की समीक्षा–

जिला​धिकारी ने जोशीमठ सीवरेज व पेयजल योजना की समीक्षा, 115 करोड़ की लागत से होंगे परियोजना कार्य...

चमोली: दुर्गम रास्ते में बिगड़ी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के अधिकारी की तबीयत–

पुलिस-एसडीआरएफ ने कंधों पर उठाकर पहुंचाया सुरक्षित-- गोपेश्वर। हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण...

चमोली: डीएम ने गौचर भूमि में अवैध निर्माण किया सील–

अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश-- पीपलकोटी, 03 अक्टूबर 2026: बिरही...

दुखद: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह की मौत–

हाथी पहाड़ के ऊपर चांई गांव और लामबगड़ के बीच जंगल में हुआ हादसा, सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ ने...

चमोली: बदरीनाथ से सहस्त्रधारा जा रहे हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा–

जोशीमठ घाटी के आसपास से लोकेशन ट्रेस नहीं, हेलीकॉप्टर में पायलेट सहित छह लोग थे सवार-- गोपेश्वर, 30...

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...
error: Content is protected !!