जहां ‌बूथ का कार्यकर्ता मजबूत होगा, वहां भाजपा की जीत सुनिश्चित है- विधायक महेंद्र भट्ट–

by | Jul 18, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

गोपेश्वर। चमोली जनपद में भाजपा इन दिनों शक्ति केंद्रों की मजबूती पर रणनीति तैयार करने में लगी हुई है। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट जगह-जगह शक्ति केंद्रों में कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं। विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि जहां पर बूथ का कार्यकर्ता मजबूत होता है, वहां भाजपा की जीत सुनिश्चित होती है। भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है। भाजपा कार्यकारिणी मंडल ने जगह-जगह बैठक कर शक्ति केंद्रों को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई। शक्ति केंद्र खैनुरी और ल्वांह में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि प्रत्येक घर तक शक्ति केंद्र के बूथ कार्यकर्ताओं को राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देनी है। सरकार ने सड़क, शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो कार्य किए हैं, वे जन-जन तक पहुंचाने हैं। जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाना है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। विधायक ने राइंका छिनका गमशाली में पौधरोपण भी किया। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होगा, तो शक्ति केंद्र भी और मजबूत हो जाएगा। भाजपा की रणनीति और जनहित के लिए चलाए जा रहे विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाने के लिए बूथ स्तर का सहयोग लिया जाएगा। पार्टी जिला उपाध्यक्ष तारेंद्र दत्त थ‌पलियाल, पूर्व अध्यक्ष हरक सिंह नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल, अवधेष रावत, अशोक गुसांई और दिनेश खनेड़ा ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। 

Latest News

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...
error: Content is protected !!