गोपेश्वर। बदरीनाथ विधानसभा में विधायक निधि के आवंटन पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक निधि में वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विधायक निधि से नगर पालिका गोपेश्वर चमोली में कोरोना काल में सामग्री क्रय में भारी वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया। कहा गया कि चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए विधायक निधि में भारी वित्तीय अनियमितता की गई है। फर्जी बिलों के माध्यम से लाखों की धनराशि का भुगतान किया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोरोनाकाल में विधायक निधि की खुलेआम बंदरबांट की गई। विधायक निधि से लाखों के कूड़ेदान, जैविक शौचालय, सांस्कृतिक सामग्री के फर्जी बिल लगाए गए हैं। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से भी भेंट की और उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने नगर के तिराहे पर बदरीनाथ विधायक का पुतला भी फूंका। कहा गया कि बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट की विधायक निधि में भारी वित्तीय अनियमितता हुई है, लिहाजा विधायक निधि की गहराई से जांच की जानी चाहिए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, कमल सिंह रावत, मुकुल बिष्ट, योगेंद्र बिष्ट, रविंद्र सिंह नेगी, गोपाल रावत, संदीप नेगी, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, पीसीसी सदस्य सुदर्शन शाह, पूर्व दायित्वधारी युद्धवीर बर्त्वाल, पूर्व प्रमुख कमल सिंह रावत, पूर्व प्रमुख रैजा चौधरी, महामंत्री हरेंद्र सिंह राणा, जिला मीडिया प्रभारी रविंद्र नेगी, यूथ कांग्रेस बद्रीनाथ विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, जिला महासचिव यूथ कांग्रेस मुकुल बिष्ट, देवेंद्र फर्स्वाण, धीरेन्द्र गरोडिया, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संदीप नेगी, वरिष्ट कांग्रेसी ओमप्रकाश नेगी, जिला प्रवक्ता तेजवीर कण्डेरी, सत्येन्द्र सिंह नेगी, गुलाब सिंह बिष्ट, उदय सिंह रावत, पार्षद राहुल कुमार, पार्षद राजेंद्र लाल, पार्षद लीला देवी, मंजू फर्स्वाण, वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल, कुंवर सिंह भंडारी, कैलाश झिक्वाण, बी.एल.पलेठा, जयबीर सिंह नेगी, गोपाल रावत, आशा गोदवाल, अंजू राणा, मनवर फर्स्वाण, पूर्ण चंद्र मैखुरी, दीपा देवी, सरोज देवी, हयात सिंह, विक्रम सिंह बिष्ट, किशोरीलाल, दर्शन लाल, दर्शन सिंह, सुनीता देवी, पुष्पा कोहली, संग्राम लाल, श्यामलाल, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सुलोचनादेवी, रविंद्र बर्त्वाल, जगत लाल, लक्ष्मण सिंह रावत भगत कनियाल, राकेश बिष्ट, संदीप झिक्वाण, प्रदीप नेगी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। पीपलकोटी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक के विरोध में प्रदर्शन किया।
जीरो टोलरेंस की सरकार में बदरीनाथ विधानसभा में कोरोनाकाल में चहेतों को थोक में बंटी विधायक निधि, कांग्रेस ने की जांच की मांग–
by laxmi Purohit | Nov 12, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...
चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...
बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...
छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...
निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...
पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...
जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर-- ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...
नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
