इस बिटिया ने किया चमोली जनपद का नाम रोशन, क्षेत्र में खुशी का माहौल–

by | Nov 12, 2021 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

 चमोली। चमोली जनपद के कम्द गांव की होनहार बिटिया अलंकृति नेगी ने नीट 2021 की परीक्षा में 601 अंकों के साथ अखिल भारतीय स्तर पर 18312वां स्थान प्राप्त किया है। बिटिया ने अपने माता पिता व शिक्षकों सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मूल रूप से कम्द गांव की रहने वाली अलंकृति नेगी की प्रारम्भिक शिक्षा रैनबो पब्लिक स्कूल श्रीनगर से हुई, अलंकृति ने माध्यमिक शिक्षा श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल श्रीनगर ( पौड़ी गढ़वाल) से हासिल की। अलंकृति को बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना था। अलंकृति का कहना है कि पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ रही हैं। आज की भागदौड़ की जिंदगी में चिकित्सक भी पहाड़ में सेवाएं देने से पीछे हट रहे हैं। अलंकृति ने कहा कि डॉक्टर बनकर पहाड़ों में रहने वाले निर्धन और असहाय लोगो की सेवा करूंगी। अलंकृति के पिता विक्रम सिंह नेगी राजकीय इंटर कालेज देलचौरी पौड़ी गढ़वाल में शिक्षक के पद पर सेवा दे रहे और मां सरिता देवी गृहणी है ।

Latest News

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...

जय बदरीविशाल: 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट–

विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...

आस्था: 251 साल बाद नौ माह की बन्याथ यात्रा पर निकलीं मां चंडिका–

शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!