चमोली। चमोली जनपद के कम्द गांव की होनहार बिटिया अलंकृति नेगी ने नीट 2021 की परीक्षा में 601 अंकों के साथ अखिल भारतीय स्तर पर 18312वां स्थान प्राप्त किया है। बिटिया ने अपने माता पिता व शिक्षकों सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मूल रूप से कम्द गांव की रहने वाली अलंकृति नेगी की प्रारम्भिक शिक्षा रैनबो पब्लिक स्कूल श्रीनगर से हुई, अलंकृति ने माध्यमिक शिक्षा श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल श्रीनगर ( पौड़ी गढ़वाल) से हासिल की। अलंकृति को बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना था। अलंकृति का कहना है कि पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ रही हैं। आज की भागदौड़ की जिंदगी में चिकित्सक भी पहाड़ में सेवाएं देने से पीछे हट रहे हैं। अलंकृति ने कहा कि डॉक्टर बनकर पहाड़ों में रहने वाले निर्धन और असहाय लोगो की सेवा करूंगी। अलंकृति के पिता विक्रम सिंह नेगी राजकीय इंटर कालेज देलचौरी पौड़ी गढ़वाल में शिक्षक के पद पर सेवा दे रहे और मां सरिता देवी गृहणी है ।
इस बिटिया ने किया चमोली जनपद का नाम रोशन, क्षेत्र में खुशी का माहौल–
by laxmi Purohit | Nov 12, 2021 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

Latest News
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...
रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...
तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...
यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...
ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...
एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...
