पीपलकोटी। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा कर लौट रहे भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया टीम के वरिष्ठ सदस्य सतीश लखेड़ा का पीपलकोटी में भाजपा नगर मंडल पीपलकोटी ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे सतीश लखेड़ा का पीपलकोटी में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल और दशोली ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल ने उन्हें आपदा प्रभावित हाट गांव की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की निर्मात्री कंपनी टीएचडीसी ने बिना ग्रामीणों की सहमति के उनके घरों को नेस्तनाबूत कर दिया है। पुनर्वासित जगह पर कोई सुविधा भी मुहैया नहीं कराई गई है। कई प्रभावितों को अभी तक मुआवजे का भुगतान भी नहीं किया गया है। सतीश लखेड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओं को राज्य सरकार के सम्मुख रखने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सतीश लखेड़ा का फूल मालाओं से किया स्वागत—-
by laxmi Purohit | Nov 20, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...
एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...
पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...
चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...
बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...
छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...
निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...
पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...
