चमोली। जनपद में सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। झमाझम बारिश के बीच लोग मंदिरों में पहुंच रहे हैं। सुबह से ही मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शनों को लोग उमड़ रहे हैं। गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर के साथ ही पोखरी के बामनाथ, नागनाथ, सकलेश्वर, बटलेश्वर, दशमोलेश्वर के साथ ही छोटे-बड़े शिवालयों में भक्तों ने पूजा-अर्चना कर शिव लिंगों का जलाभिषेक किया। भक्तों ने मंदिरों में बेलपत्री अर्पित की। तृतीय केदार रुद्रनाथ, चतुर्थ केदार रुद्रनाथ और पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर में भी दर्शनों के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है। सोमवार को दिनभर जनपद में बारिश लगी रही, बावजूद इसके भक्तगण मंदिरों में दर्शनों को पहुंच रहे हैं। गोपीनाथ मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। इधर, मंदिरों में भक्तों की भीड़ तो उमड़ी, लेकिन कोविड नियमों के तहत अधिकांश लोगों को मास्क के रहे।
चमोली में शिवालयों में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, शिव भक्तों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक–
by laxmi Purohit | Jul 19, 2021 | चमोली, धर्म | 0 comments

Latest News
चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...
मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...
चमोली जिला न्यायालय में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला, पीड़िता को तीन लाख प्रतिकर...
जनवरी 2023 में हुआ था भू-धंसाव, सैकड़ों भवन हो गए थे असुरक्षित, एसडीएम के निर्देश पर ध्वस्तीकरण...
लंबे समय से पेयजल किल्लत झेल रहे ग्रामीण, शिकायत पर नहीं हो रही थी कोई कार्रवाई-- कर्णप्रयाग, 28 मई...
मंदिर समिति और हक-हकूकधारियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, नंदा जात का प्रमुख केंद्र है कुरुड़...
चालक और गैस वितरक सुरक्षित, फायर कर्मियों ने हटाया पेड़, एक घंटे तक लगा रहा जाम-- गोपेश्वर, 28 मई...
काउंसिल ऑन एनर्जी, इंवायरमेंट एंड वॉटर ने तैयार की जानकारीपरख सौर जागरुकता स्मारिका-- देहरादून, 28...
नंदानगर ब्लॉक के कनोल और बड़गुना गांव के युवाओं ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, ग्रामीणों ने जताई खुशी...
