विधायक महेंद्र भट्ट ने किया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित–

by | Nov 24, 2021 | कोरोना, चमोली | 0 comments

प्राथमिक विद्यालय देवर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को किया सम्मानित–पोखरी। कोरोना काल में उत्कृष्ठ कार्य करने पर बदरीनाथ विधानसभा के विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यक‌र्ताओं को सम्मानित किया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विधायक ने प्राथमिक विद्यालय देवर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह और साड़ी देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में जहां लोग अपने घरों में थे, लेकिन अपनी जान की परवाह किए बिना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहीं थी। कार्यकर्ताओं को समाज सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्रपाल भंडारी, रौता के ग्राम प्रधान दिगपाल नेगी, प्रधान वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजपाल सिंह बर्त्वाल, रमेश चौधरी, अवधेश रावत, आंगनबाड़ी संगठन की जिलाध्यक्ष अभिलाषा किमोठी, ब्लॉक अध्यक्ष सरोजनी नेगी के साथ ही कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं मौजूद थे। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कोरोना काल में किए कार्यों का बखान भी किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सूची निर्धारण से लेकर कोरोना टीकाकरण तक का कार्य उन्होंने बखूबी निभाया। 

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!