बर्फबारी के बीच बदरीनाथ में 11 साधु करेंगे तपस्या–

by | Nov 24, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

जोशीमठ प्रशासन ने जांच पड़ताल के बाद दी छह माह तक साधुओं को धाम में रहने की अनुमति–
जोशीमठ। शीतकाल में जिस बदरीनाथ धाम में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ती है, वहां साधु-संत छह माह तक तपस्या में लीन रहेंगे। साधु-संतों को बदरीनाथ धाम में रहने की अनुमति प्रशासन की ओर से दी जाती है। इस बार धाम में 11 साधुओं को धाम में रहने की अनुमति मिली है। 
प्रशासन ने शीतकाल में बदरीनाथ धाम में 11 साधुओं को निवास करने की अनुमति दे दी है। 50 साधु-संतों की ओर से धाम में रहने की अनुमति मांगी गई थी, अभी तक विभिन्न जांचों के बाद 11 साधुओं को ही धाम में रहने की अनुमति दी गई है। 20 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद किसी को भी धाम में रहने की अनुमति नहीं दी जाती है। धाम में सेना और पुलिस के जवानों की तैनाती की जाती है। साधु-संतों को धाम में अपनी-अपनी कुटिया में तपस्या करने के लिए प्रशासन की ओर से प्रतिवर्ष अनुमति दी जाती है। इस वर्ष अभी तक 11 साधु-संतों को धाम में रहने की अनुमति दी गई है। जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि शीतकाल में धाम में रहने के लिए 50 लोगों की ओर से आवेदन मिले हैं। अभी तक जांच के बाद 11 लोगों को धाम में रहने की अनुमति दे दी गई है। प्रतिवर्ष साधु-संत बदरीनाथ धाम में तपस्या करते हैं। उनके छह माह का खाद्यान्न भी ग्रीष्मकाल में भक्तों द्वारा रख दिया जाता है। 

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!