अपरराधमुक्त सरकार के लिए आपराधिक प्रवृत्ति के प्रत्याशियों को न करें मतदान–

by | Nov 25, 2021 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

 गोपेश्वर में अखिल भारतीय स्तर की एडीआर संस्था के प्रतिनिधियों ने की मतदाताओं से अपील, पर्चे बांटे–गोपेश्वर। एडीआर संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि मतदान ही लोकतंत्र की नींव होती है। एडीआर ऐसोशिएशन फोर डेमोक्रेटिक रिफाॅम्र्स ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जीएमवीएम में पत्रकार वार्ता के दौरान मतदान जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने कहा संस्था के लोंगों ने जिले के गांव-गांव व नगर क्षेत्र में जाकर लोगों को जगरूक किया। एडीआर के सैनिक शिरोमणी मनोज ध्यानी ने कहा कि जिला प्रशासन और चुनाव आयोग द्वारा जिले में लगातार जागरूकता अभियान किए जा रहे है। इसी के तहत उनकी सोसायटी बड़े स्तर पर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है।  गुरूवार को गोपेश्वर में पत्रकारों से बातचित के दौरान एडीआर के सदस्यों ने बताया कि भ्रमण का कार्यक्रम 18 नवंबर से शुरू किया गया है। जिसमे पहाड़ से लेकर मैदान क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विधान सभा चुनाव को अपराध मुक्त व्यवस्था बनाई जाएगी। जिसमें वोटरों को नोटा के बटन के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। कहा मई नेता एप पर चुनाव लडने वाले उम्मीदवारों की जानकारी मतदान तिथि से एक हफते पहले दी जाएगी। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी रविंद्र प्रधान, अध्यक्ष शार्प विकलांग समिति बृजमोहन नेगी, सचिव आरटीआई क्लब यज्ञ भूषण शर्मा, अध्यक्ष उत्तराखंड बेरोजगार संघ बाबी पंवार, खुशपाल राणा आदि मौजूद थे। इस दौरान आम लोगों को पर्चे भी वितरित किए गए। गांव-गांव में पदयात्रा कर मतदाताओं को वोट की महत्ता के बारे में अवगत कराया जा रहा है। एडीआर के प्रदेश समन्वयक सैनिक शिरोमणि मनोज ध्यानी ने कहा कि अपराध की प्रवृत्ति वाले प्रत्याशियों को मतदान न करें, इससे राजनीति दूषित होती है। अपराधमुक्त सरकार के लिए साफ सुथरी छवि वाले प्रत्याशी को ही अपना समर्थन दें। इस दौरान उत्तराखंड के सांसदों और विधायकों अति गंभीर मामलों के बारे में भी बताया गया। 

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!