गोपेश्वर में अखिल भारतीय स्तर की एडीआर संस्था के प्रतिनिधियों ने की मतदाताओं से अपील, पर्चे बांटे–गोपेश्वर। एडीआर संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि मतदान ही लोकतंत्र की नींव होती है। एडीआर ऐसोशिएशन फोर डेमोक्रेटिक रिफाॅम्र्स ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जीएमवीएम में पत्रकार वार्ता के दौरान मतदान जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने कहा संस्था के लोंगों ने जिले के गांव-गांव व नगर क्षेत्र में जाकर लोगों को जगरूक किया। एडीआर के सैनिक शिरोमणी मनोज ध्यानी ने कहा कि जिला प्रशासन और चुनाव आयोग द्वारा जिले में लगातार जागरूकता अभियान किए जा रहे है। इसी के तहत उनकी सोसायटी बड़े स्तर पर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है। गुरूवार को गोपेश्वर में पत्रकारों से बातचित के दौरान एडीआर के सदस्यों ने बताया कि भ्रमण का कार्यक्रम 18 नवंबर से शुरू किया गया है। जिसमे पहाड़ से लेकर मैदान क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विधान सभा चुनाव को अपराध मुक्त व्यवस्था बनाई जाएगी। जिसमें वोटरों को नोटा के बटन के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। कहा मई नेता एप पर चुनाव लडने वाले उम्मीदवारों की जानकारी मतदान तिथि से एक हफते पहले दी जाएगी। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी रविंद्र प्रधान, अध्यक्ष शार्प विकलांग समिति बृजमोहन नेगी, सचिव आरटीआई क्लब यज्ञ भूषण शर्मा, अध्यक्ष उत्तराखंड बेरोजगार संघ बाबी पंवार, खुशपाल राणा आदि मौजूद थे। इस दौरान आम लोगों को पर्चे भी वितरित किए गए। गांव-गांव में पदयात्रा कर मतदाताओं को वोट की महत्ता के बारे में अवगत कराया जा रहा है। एडीआर के प्रदेश समन्वयक सैनिक शिरोमणि मनोज ध्यानी ने कहा कि अपराध की प्रवृत्ति वाले प्रत्याशियों को मतदान न करें, इससे राजनीति दूषित होती है। अपराधमुक्त सरकार के लिए साफ सुथरी छवि वाले प्रत्याशी को ही अपना समर्थन दें। इस दौरान उत्तराखंड के सांसदों और विधायकों अति गंभीर मामलों के बारे में भी बताया गया।
अपरराधमुक्त सरकार के लिए आपराधिक प्रवृत्ति के प्रत्याशियों को न करें मतदान–
by laxmi Purohit | Nov 25, 2021 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

Latest News
चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...
विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...
दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...
खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...
एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...
पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...
