ताबड़तोड़ निरीक्षण कर सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल ने परखी अस्पतालों की व्यवस्थाएं–

by | Nov 27, 2021 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

–छह कर्मियों से बिना अनुमति अ‌नुपस्थित रहने पर मांगा स्पष्टीकरण–

गोपेश्वर। चमोली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसपी कुडियाल ने जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला चिकित्सालय के साथ ही जनपद के विभिन्न सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व एएनएम सेंटरों का ताबड़तोड़ निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों, चिकित्सकों व कर्मियों को अस्पतालों और एएनएम सेंटरों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न केंद्रों से अनुपस्थित रहने पर छह कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीएमओ डा. कुड़ियाल ने जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। पोखरी के हापला क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हापला बाजार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवनों के निर्माण के लिए 12 नाली भूमि भी चयनित कर ली गई है। सीएमओ ने भूमि का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी, गैरसैंण, थराली मालसी (गैरसैंण), भटोली, नारायणबगड़, थराली और देवाल में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कई केंद्रों में कर्मचारी नदारद मिले। छह कर्मचारियों से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल ने कहा कि मरीजों को अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में ही स्वास्थ्य सेवाएं मिले, इसके लिए सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है। हापला घाटी में अभी तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किराए के भवन पर संचालित हो रहा है। यहां शीघ्र स्वास्थ्य विभाग के भवन बनकर तैयार हो जाएंगे, इसके लिए हमें बजट भी प्राप्त हो गया है। अब प्रतिमाह अस्पतालों का निरीक्षण किया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापकों को अस्पतालों में दवाईयों के रख-रखाव और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम में अस्पताल भवनों के जीर्णशीर्ण होने की स्थिति में यहां भी नए भवनों का निर्माण किया जाएगा।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!