मंगरोली गांव में सौ साल पुराना पीपल का पेड़ टूटा तो, ग्रामीणों की आस्था पर लगी गहरी चोट–

by | Nov 28, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

चमोली। नंदप्रयाग नगर पंचायत के अंतर्गत मंगरोली गांव में भूमियाल देवता के समीप लंबी उम्र का एक पीपल का पेड़ बीते जुलाई माह में बरसात में टूट गया। इस पेड़ की उम्र करीब सौ साल बताई जा रही है। पेड़ के टूटने से भूमियाल देवता के मंदिर तक जाने वाला रास्ता, जो आम रास्ता भी है, बंद हो गया। ग्रामीणों की इस पीपल के पेड़ में गहरी आस्था थी। ग्रामीणों ने कई बार नगर पंचायत नंदप्रयाग के अधिकारियों से भी पेड़ के अवशेषों को हटाने की मांग की, लेकिन नगर पंचायत ने ग्रामीणों की नहीं सुनी। अब ग्रामीण स् स्वयं ही श्रमदान कर पेड़ के अवशेषों को हटाने में लगे हुए हैं। पूर्व ग्राम प्रधान तेजवीर कंडेरी, गुड्डू राजा, विपिन कंडेरी, आनंद कंडेरी, आनंद झिंक्वाण, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुशीला देवी, अंकित कंडेरी, ताजबर कंडेरी, बलदेव फरस्वाण, दीपक भंडारी, राहुल कंडेरी का कहना है कि यह पीपल का पेड़ उनकी आस्था से जुड़ा हुआ था। भूमियाल देवता के मंदिर के समीप ही यह पवित्र पेड़ बरसात में टूट गया है। जब नगर पंचायत नंदप्रयाग से कई बार कहने पर भी पेड़ के मलबे को नहीं हटाया गया तो अब ग्रामीण स्वयं ही श्रमदान कर पेड़ को हटा रहे हैं। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!