भू-कानून पर सात सितंबर को देहरादून में आयोजित होगी एक अहम बैठक–देहरादून। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के एलान के बाद अब भू-कानून पर बहस शुरू हो गई है। सबकी नजर मुख्यमंत्री धामी पर टिक गई है। कांग्रेस अब इसे चुनावी मुद्दा बनाने जा रही है, इससे पहले सरकार कानून को लेकर क्या कदम उठाती है, इस पर सबकी नजर टिकी है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मीडिया कर्मियों के पूछे जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भू-कानून को लेकर सरकार में चर्चा होने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता की अपील और सुझावों के बाद ही देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का फैसला लिया है। भू- कानून पर भी सभी की राय आएगी, सभी की बात आएगी, इसी के बाद जो भी फैसले लेंगे, वह उत्तराखंड राज्य के हित में होगा।
देवस्थानम बोर्ड के बाद अब भू-कानून बन रहा मुद्दा, मुख्यमंत्री धामी पर टिकी सबकी नजर–
by laxmi Purohit | Dec 2, 2021 | राजनीति, हरिद्वार | 0 comments

Latest News
विद्यालय के विकास, शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...
भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...
अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...
सुभाग, हर्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...
जिलाधिकारी समेत आला अधिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...
चारा प्रजाति का पौधरोपण वनाग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...
विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अभियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...
चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

