देवस्थानम बोर्ड के बाद अब भू-कानून बन रहा मुद्दा, मुख्यमंत्री धामी पर टिकी सबकी नजर–

by | Dec 2, 2021 | राजनीति, हरिद्वार | 0 comments

भू-कानून पर सात सितंबर को देहरादून में आयोजित होगी एक अहम बैठक–देहरादून। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के एलान के बाद अब भू-कानून पर बहस शुरू हो गई है। सबकी नजर मुख्यमंत्री धामी पर टिक गई है। कांग्रेस अब इसे चुनावी मुद्दा बनाने जा रही है, इससे पहले सरकार कानून को लेकर क्या कदम उठाती है, इस पर सबकी नजर टिकी है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मीडिया कर्मियों के पूछे जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भू-कानून को लेकर सरकार में चर्चा होने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता की अपील और सुझावों के बाद ही देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का फैसला लिया है। भू- कानून पर भी सभी की राय आएगी, सभी की बात आएगी, इसी के बाद जो भी फैसले लेंगे, वह उत्तराखंड राज्य के हित में होगा।  

Latest News

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...
error: Content is protected !!