डीएम ने किया हस्तक्षेप तो तब हुआ रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में महिला का ऑपरेशन–

by | Dec 5, 2021 | रूद्रप्रयाग, स्वास्थ्य | 0 comments

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में कर्मचारियों की मनमानी वहां भर्ती मरीजों पर भारी पड़ रही है। कर्मचारियों की मनमानी से लोगों में भी आक्रोश है। उनका कहना है कि डॉक्टर और स्टाफ के लोगों में आपसी तालमेल न होने से मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तिलवाड़ा क्षेत्र की एक महिला पांच दिनों से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती थी, महिला को पेट में पथरी के दर्द की शिकायत थी। डॉक्टरों ने जांच कर शनिवार को ऑपरेशन करने की बात कही थी। महिला को जब ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया तो, एनस्थीसिया चिकित्सक ने हाथ खड़े दिए और डा. एश्वर्य हटवाल से बात करने को कहा। इसके बाद संबंधित चिकित्सक ने मरीज की रिपोर्ट देखने के बाद ऑपरेशन के लिए मना कर दिया और गुस्से में बाहर आकर कहा कि अपस्ताल स्टॉफ की ओर से मेडिकल रिपोर्ट में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। यहां तक कि ऑपरेशन को लेकर भी स्टॉफ का कोई कर्मचारी वहां नहीं था। आधी-अधूरी रिपोर्ट बनाकर मरीज को ऑपरेशन रुम में भेज दिया गया। जब महिला का कोई इलाज नहीं हो पाया तो तीमारदार की ओर से इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की गई, जिसके बाद जिलाधिकारी मनुज गोयल ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट तलब की, तब जाकर महिला का उपचार हो पाया। पूर्व में भी रूद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय में कई विवाद हो चुके हैं। तीन वर्ष पूर्व प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में अस्पताल में काफी विवाद हुआ था। एक वृद्ध महिला के ऑपरेशन में भी एक माह देरी की गई थी। साथ ही अल्ट्रासाउंड को लेकर रुपये लेने का भी कुछ दिन पूर्व मामला प्रकाश में आया है। जिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डज्ञ. मनोज बडोनी का कहना है कि डॉक्टर की शिकायत सुनीं गई, जिसके बाद स्टॉफ को ऑपरेशन की कार्रवाई करने के निर्देश‌ दिए गए। अब महिला का सफल ऑपरेशन किया गया है। महिला का स्वास्थ्य भी सामान्य है। अस्पताल के डॉक्टर्स और स्टॉफ को आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश‌ दिए गए हैं।  

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!