वर्तमान में मद्रास आईआईटी से कंप्यूटर साइंस से एमटेक कर रहे ऋगवेद–चंपावत। होनहार बेटे और बेटी पर माता-पिता को कितनी खुशी होती होगी, इसे बयां नहीं किया जा सकता है। आज चंपावत के सुधीर साह बेहद खुश हैं। इस खुशी का कारण उनका होनहार बेटा ऋगवेद साह है। छात्र ऋगवेद साह को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में बेहतरीन पैकेज मिला है। ऋगवेद को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में 46 लाख का वार्षिक पैकेज मिलेगा। साह मोर्ट्स के स्वामी सुधीर साह और गृहणी अल्का साह के बेटे ऋगवेद भारतीय तकनीकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास से कंप्यूटर साइंस से एमटेक कर रहे हैं। कंपनी ने कैंपस इंटरव्यू के जरिए ऋगवेद को चयनित किया है। बिल गेट्स और पॉल एलेन द्वारा अप्रैल 1975 में स्थापित माइक्रोसॉफ्ट कंपनी अमेरिका की टेक्रोलॉजी और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की नामी गिरामी कंपनी है। ऋगवेद के पिता उद्यमी और दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष सुधीर साह ने बताया कि बेटे ऋगवेद की प्रतिभा ने गर्व से सिर ऊंचा कर दिया है। ऋगवेद साह की कामयाबी से चंपावत में हर कोई उन्हें बधाई दे रहे हैं।
शाबास बेटा– चंपावत के ऋगवेद साह को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में मिला 46 लाख का पैकेज–
by laxmi Purohit | Dec 6, 2021 | नैनीताल, रचनात्मक | 0 comments

Latest News
मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...
कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...
स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...
ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...
अलग-अलग श्रेणियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...
श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...
वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...
वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
