मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को डिमरी पंचायत ने किया सम्मानित, गदगद हुए सीएम–

by | Dec 7, 2021 | चमोली, राजकाज | 0 comments

 पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा जय बदरी-जय केदार, अबकी बार धामी सरकार–
पोखरी। चारधाम देवस्थानम विधेयक को उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट द्वारा निरस्त किए जाने पर तीर्थ प़ुरोहितों व हकहकूकधारियों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। पोखरी मेले के उद़्घाटन पर पहुंचे श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट कर उन्हें बदरीनाथ की धर्म ध्वजा का प्रतीक, अंगवस्त्र और भगवान बदरीनाथ की चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बदरीनाथ धाम को भी मास्टर प्लान के तहत दिव्य और भव्य बनाया जा रहा है। जिसके लिए 245 करोड़ की योजनाओं का स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में शिलान्यास किया है। इस मौके पर केंद्रीय डिमरी पंचायत के अध्यक्ष राकेश डिमरी, सचिव राजेंद्र प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज डिमरी ,ज्योतिष डिमरी ,सुभाष डिमरी, कांति प्रसाद, उमट्टा के पूर्व प्रधान गिरीश डिमरी, सतीश डिमरी, आशा डिमरी आदि मौजूद थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुझे 4 जुलाई को राज्य के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इन पांच महिनों में अपना एक-एक क्षण, एक-एक पल राज्य की एक करोड़ 25 लाख की आबादी को समर्पित किया है। इस अल्प समय में सरकार ने 500 से अधिक निर्णय लिए और उनके शासनादेश जारी किए हैं। सरकार ने पहाड़ में हवाई सेवा का विस्तार करने के साथ ही उद्योग नीति का सरलीकरण किया। अब उत्तराखंड को हिंदुस्तान का आदर्श राज्य बनाने का संकल्प लिया है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!