हरिद्वार। खेल मंत्री अरविंद पांडे ने मंगलवार को रोशनाबाद में नवनिर्मित नेशनल हॉकी स्टेडियम का नाम टोक्यो ओलंपिक हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया के नाम किया। उन्होंन विधि-विधान से स्टेडियम का लोकार्पण किया। खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि आज बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही हैं। उन्होंने बेटियों को वंदना कटारिया के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने बेटियों से आह्वान करते हुए कहा कि वह वंदना कटारिया से बड़ा नाम कमाकर वंदना को अपना असल सम्मान दें। कहा कि जिस प्रकार वंदना कटारिया ने संघर्ष और मुसीबतों के बीच आज विश्व में अपना नाम कमाया है वह मुसीबतें अब किसी भी खिलाड़ी को नहीं झेलनी पड़ेगी, क्योंकि राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि से लेकर सरकारी नौकरी देने तक की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि खेलों में पारंगत हासिल कर लिया तो मेरे जैसा मंत्री भी आपके पीछे घूमेगा। खेलों में लगातार आगे बढ़ें, और मुकाम हासिल करें। उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी।
टोक्यो ओलंपिक हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया के नाम हुआ रोशनाबाद में निर्मित नेशनल हॉकी स्टेडियम–
by laxmi Purohit | Dec 7, 2021 | खेल, चमोली | 0 comments

Latest News
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...
माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
