डीएम ने दो अधिकारियों का वेतन रोका–

by | Dec 9, 2021 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

डीएम हिमांशु खुराना ने कहा- विकास कार्यों की स्वयं निगरानी करें अधिकारी—  

गोपेश्वर। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित और बाहय सहायतित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि दिसंबर महीने तक प्रस्तावित योजनाओं का कार्य पूरा कर शत प्रतिशत व्यय करना सुनिश्चित करें। वहीं बैठक से अनुपस्थित रहने पर खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी और रेशम विभाग अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया है उनका तत्काल भुगतान किया जाए और विभागों में अवशेष द्वितीय किस्त की धनराशि को पूर्ण व्यय करना सुनिश्चित करें। कहा कि जिन विभागों ने कार्य निर्माणदायी संस्था को दिए हैं उनकी वह स्वंय निगरानी करें। जिससे काम को समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा सके। इस दौरान जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी को नंदा गौरा योजना का शिविर लगाकर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। ताकि लाभार्थी इसका लाभ उठा सकें। डीएम ने राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित, बहय सहायतित और बीस सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए विभागों को प्रस्तावित कार्य जल्द पूरा करते हुए निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दोहराया कि अधिकारी विकास कार्यों की स्वयं निगरानी करें और योजनाओं के पूर्ण होने पर तत्काल भुगतान के निर्देश दिए। 

Latest News

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...
error: Content is protected !!