गोपेश्वर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद चमोली के दो दिवसीय दौरे पर पहुॅच रहे हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने यह जानकारी दी है। मुख्यमंत्री 21 जुलाई को प्रातः 10ः10 बजे हेलीकाॅप्टर से पुलिस मैदान गोपेश्वर पहुंचेंगे। तत्पश्चात गोपीनाथ मन्दिर के दर्शन करेंगे। सुबह 10ः30 से जिला संघ कार्यालय गोपेश्वर में विविध संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भेंट करेंगे। सुबह 11 बजे भाजपा जिला कार्यालय कोठियालसैण में जिला कार्य समिति में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर 1ः50 बजे सांइस पार्क कोठियालसैंण का निरीक्षण करने के बाद अपराह्न 2 बजे पीजी काॅलेज गोपेश्वर में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास, लोकापर्ण, लाभ वितरण और प्रेसवार्ता करेंगे। अपराह्न 3ः05 बजे गोपेश्वर पीजी कॉलेज के समीप मंगलम गेस्ट हाउस में प्रदेश व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 3.25 बजे जिला पंचायत सभागार में विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सायं 4 बजे जिला सभागार में जनपदीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम गोपेश्वर में ही करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कलक्ट्रेट से लेकर कोठियालसैंण तक सड़कों को चकाचक किया जा रहा है। दो दिनों से पर्यावरण मित्रों की हड़ताल के कारण नगर क्षेत्र में कूड़ा जहां का तहां पड़ा हुआ था, जैसे ही सीएम का कार्यक्रम प्राप्त हुआ है, कूड़ा निस्तारण भी हो गया है।
रात्रि विश्राम गोपेश्वर में करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, पढ़ें मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम-
by laxmi Purohit | Jul 20, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...
10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...
केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...
22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...
मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
