रात्रि विश्राम गोपेश्वर में करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, पढ़ें मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम-

by | Jul 20, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

गोपेश्वर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद चमोली के दो दिवसीय दौरे पर पहुॅच रहे हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने यह जानकारी दी है। मुख्यमंत्री 21 जुलाई को प्रातः 10ः10 बजे हेलीकाॅप्टर से पुलिस मैदान गोपेश्वर पहुंचेंगे। तत्पश्चात गोपीनाथ मन्दिर के दर्शन करेंगे। सुबह 10ः30 से जिला संघ कार्यालय गोपेश्वर में विविध संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भेंट करेंगे। सुबह 11 बजे भाजपा जिला कार्यालय कोठियालसैण में जिला कार्य समिति में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर 1ः50 बजे सांइस पार्क कोठियालसैंण का निरीक्षण करने के बाद अपराह्न 2 बजे पीजी काॅलेज गोपेश्वर में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास, लोकापर्ण, लाभ वितरण और प्रेसवार्ता करेंगे। अपराह्न 3ः05 बजे गोपेश्वर पीजी कॉलेज के समीप मंगलम गेस्ट हाउस में प्रदेश व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 3.25 बजे जिला पंचायत सभागार में विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सायं 4 बजे जिला सभागार में जनपदीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम गोपेश्वर में ही करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कलक्ट्रेट से लेकर कोठियालसैंण तक सड़कों को चकाचक किया जा रहा है। दो दिनों से पर्यावरण मित्रों की हड़ताल के कारण नगर क्षेत्र में कूड़ा जहां का तहां पड़ा हुआ था, जैसे ही सीएम का कार्यक्रम प्राप्त हुआ है, कूड़ा निस्तारण भी हो गया है। 

Latest News

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...

जय बदरीविशाल: 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट–

विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...

आस्था: 251 साल बाद नौ माह की बन्याथ यात्रा पर निकलीं मां चंडिका–

शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!