2024 में पूर्ण होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने तीर्थ पुरोहित से किया वायदा–

by | Dec 13, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

 दो साल पहले किया था प्रधानमंत्री मोदी ने यह वायदा, जोर-शोर से चल रहा कार्य, तीर्थपुरोहित हुए गदगद– 

गोपेश्वर। काशी विश्वनाथ धाम के ‌भव्य स्वरुप का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया तो, देशभर में इसका लाइव प्रसारण हुआ। उत्तराखंड में भी लोगों की नजरें इस प्रसारण पर टिकी रही। अब वर्ष 2024 में बदरीनाथ और केदारनाथ धामों का लोकार्पण भी इसी भव्य रुप से होगा। यह कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के तीर्थ पुरोहित ‌डिमरी धार्मिक पंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज डिमरी का। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष 2024 में बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में भी इसी तरह से भव्य और दिव्य  आयोजन होगा ।तब तक बदरी केदार भी इसी तरह जगमगा रहे होंगें। इसी तरह का शानदार आयोजन  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हमारे युवा और बहुत कम समय में ही लोकप्रियता हासिल करने वाले चारों धामों के मुख्य रक्षक पुजारी, पुरोहितऔर पंडा समाज के हितैषी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थित में उत्तराखंड में भी होगा। तीर्थ पुरोहित पंकज डिमरी का कहना है कि  पिछले लोकसभा चुनाव (2019) में चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी बदरीनाथ और केदारनाथ की यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे थे। इस दौरान बदरीनाथ में पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष स्वर्गीय मोहन प्रसाद थपलियाल भी मौजूद थे। धाम में पूजा अर्चना के बाद रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी जी और मैं मंदिर के गर्भगृह से बाहर आये और हमनें प्रधानमंत्री जी को दीर्घायु ,आरोग्यता के साथ ही  लोकसभा चुनाव में  प्रचंड विजयी का आशीर्वाद दिया था, जो भगवान बदरीनारायण कृपा से सफल भी हुआ। इस भेंट के दौरान हमारी मोदी जी से काफी विषयों पर बातचीत भी हुई। इसमें सबसे मुख्य बात बदरीनाथ और केदारनाथ धाम को संवारने की रही। मंदिर के सिंहद्वार में मैंनें प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार प्रकट करते हुए उनसे करबद्ध विनती की कि जैसे आपने काशी और केदारनाथ को संवारने का  बीड़ा उठाया है, उसी तरह बदरीपुरी को भी संवार दीजिए। उसी समय उन्होंने मेरे हाथ को पकड़ते हुए कहा पंडित जी आपने अभी तो मंदिर में मुझे सभी मनोकामनाएं पूर्ति का आशीर्वाद दिया है और अब आप याचक की तरह हाथ जोड़ रहे हैं। मैं  भगवान बदरीविशाल को साक्षी मानकर आपको आपकी मनोकामना पूर्ण करने का  वचन देता हूँ।आपकी बात मेरे लिए बाबा बदरीनाथ के आदेश की तरह है। काशी के बाद बदरी-केदार भी ऐसे ही चमकेंगे। पंकज डिमरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दिए वचन अब फलीभूत हो रहे हैं। केदारनाथ सौंदर्यीकरण का कार्य लगभग पूर्ण होने जा रहा है, जबकि बदरीनाथ में भी मास्टर प्लान का कार्य शुरू हो गया है। निश्चित रुप से वर्ष 2024 में बदरी-केदार का भव्य और दिव्य स्वरुप हमारे सामने होगा। 

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!