चमोली बाजार में अवैध कब्जे की जांच के आदेश–

by | Dec 13, 2021 | चमोली, राजकाज | 0 comments

–जनता दरबार में डीएम ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर चमोली बाजार में बस स्टैंड के पास हिल साइड में अवैध निर्माण और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीम को मामले की जांच के आदेश दिए।

सोवमार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी ने लोगों की शिकायतें सुनी। इस दौरान शिकायत आई कि चमोली बाजार में बस स्टैंड के पास पहाड़ी पर अवैध कब्जे किए गए हैं। यहां पर सरकारी जमीन पर भी कब्जे कर दिए गए हैं। डीएम ने एसडीएम को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जनता दरबार में बिजली, पानी, सडक़, किराया संबंधी विवाद, भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतें आई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसपी कुडिय़ाल, परियोजना निदेशक प्रकाश रावत, जिला विकास अधिकारी सुमन राणा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत बदरीनाथ हाईवे पर युद्घस्तर पर कार्य गतिमान है। चमोली बाजार में यदि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हो रहा है तो उसकी जांच की जाएगी। उन्होंने एसडीएम से शीघ्र मामले में जांच कर रिपोर्ट तलब की है। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!