गोपेश्वर महाविद्यालय में स्वयं सेवकों ने चलाया प्लास्टिक उन्मूलन अभियान–

by | Dec 14, 2021 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में मंगलवार को सिंगल प्लास्टिक निषेध पर एनएसएस के स्वयं सेवी छात्र-छात्राओं ने प्लास्टिक उपयोग न करने की शपथ ली। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. भालचंद्र सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं को सिंगल प्लास्टिक उन्मूलन के प्रति अपने आसपास, शहर, मोहल्ले और म‌हाविद्यालय में सिंगल प्लास्टिक के प्रति जन जागरुकता की शपथ दिलाई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सुभाष नगर को जोड़ने वाले आम रास्ते, प्राचार्य आवास के आसपास प्लास्टिक कूड़े का निस्तारण किया। इस मौके पर स्वयं सेवक दीपक सिंह, पवन सिंह, नेहा, ललित, प्रांजलि, ऋषभ, मोहित, मोहन, अमीषा शाह, मनीषा कंडारी, नेहा रावत, रेशमा बिष्ट, प्रीति फरस्वाण, आस्था बिष्ट, नेहा राजपूत आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन नेहा और पवन सिंह ने किया। छात्र-छात्राओं ने अब नगर क्षेत्र में भी सघन सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. भालचंद्र सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं को आम जनता को भी स्वच्छता के प्रति जागरुक करने का आह्वान किया। 

Latest News

चमोली: श्री गोपीनाथ और रुद्रनाथ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर किया पुस्तक का लेखन–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. ​शिवचंद सिंह रावत ने लिखी पुस्तक-- गोपेश्वर, 17...

चमोली: भव्य जल कलश यात्रा के साथ छिनका के हनुमानगढ़ी मंदिर में नौ दिवसीय राम कथा शुरू–

यज्ञ का भी होगा आयोजन, पंचांग पूजन और भद्र पूजा के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा-- गोपेश्वर, 17 मई 2026:...

चमोली: मध्य हिमालय के लिए रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की देव डोली–

18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान रुद्रनाथ के...

चमोली: जनपद जनपद में जिला योजना के लिए 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार रुपये के वा​र्षिक बजट का हुआ अनुमोदन–

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला योजना की बैठक, विकास और रोजगार बढ़ाने पर विशेष...

चमोली: तमिलनाडु से लापता युवक साधु वेश में मिला, पुलिस ने परिजनों से मिलाया–

पुलिस ने विशेष प्रयास से युवक परिजनों तक किया संपर्क, ऑपरेशन प्रहार अ​भियान में सत्यापन के बाद हुआ...

चमोली: विद्यालय समय में कार्यालयों के चक्कर लगाने वाले शिक्षकों पर सख्ती–

सीईओ का फरमान, बिना अनुमति मुख्यालय पहुंचे तो होगी कार्रवाई-- गोपेश्वर, 16 मई 2026: चमोली जिले में...

चमोली: दुर्गा देवी बनी ब्लॉक प्रमुख संगठन की जिलाध्यक्ष–

ब्लॉक प्रमुख संगठन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, सर्वसम्मति से हुआ चयन-- देहरादून, 16 मई 2026। चमोली...

चमोली: जिलाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश–

प्रशिक्षण से अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन तक कार्ययोजना तय, नोडल अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने...

डुमक और पाणा-ईराणी गांवों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण की सुस्त रफ्तार–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी हुए नाराज, दिशा की बैठक में अ​धिकारियां से मांगा जवाब-- गोपेश्वर। गढ़वाल...
error: Content is protected !!